चंडीगढ़, 4 फरवरी (ट्रिन्यू)
विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। अभी तक धीरा खंडेलवाल के पास इस विभाग का कार्यभार था। मंगलवार को सरकार ने 5 आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए।
सीएम की उपप्रधान सचिव आशिमा बराड़ को हैफेड की प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की सीईओ अनिता यादव को मेवात विकास एजेंसी की सीईओ नियुक्त किया है वहीं आयुष भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी के सीईओ अशोक कुमार मीणा को हरियाणा लोकसेवा आयोग के सचिव का भी काम सौंपा गया है।
महेंद्रगढ़ के एडीसी व आरटीए सचिव मोहम्मद इमरान रजा चरखी दादरी के एडीसी होंगे। दादरी में आरटीए के सचिव भी रजा ही होंगे। पीडब्ल्यूडी (भवन-सड़कें) विभाग के विशेष सचिव जगदीप ढांडा अम्बाला के एडीसी और आरएटीए सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। डॉ. मुनीष नागपाल महेंद्रगढ़ के नए एडीसी व आरटीए सचिव होंगे। यमुनानगर जिला परिषद की सीईओ पूजा चांवरिया को यमुनानगर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त भी बनाया है।

The post अमित झा को महिला एवं बाल विकास विभाग का भी जिम्मा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/370LWg4
via Latest News in Hindi

0 Comments