मशहूर अभिनेत्री नूतन के घर चोरी, एक गिरफ्तार
ठाणे, 8 फरवरी (एजेंसी)
ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर से कथित रूप से नल और पाइप चोरी करने के लिये शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा की इकाई एक के सहायक निरीक्षक संदीप बागुल ने कहा कि घटना तीन फरवरी को तड़के हुई। तीन लोगों ने बंगले में तैनान दो चौकीदारों को अपने काबू में किया और घर में घुस गए। उन्होंने कहा, ‘हमने गुप्त सूचना के आधार पर कालवे के भास्कर नगर से संजय भंडारी को गिरफ्तार किया। उसने हमें अपने दो साथियों जीतू वाघमारे और गणपत गुलार के बारे में बताया। दोनों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’ बागुल ने कहा कि मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 397 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
The post मशहूर अभिनेत्री नूतन के घर चोरी, एक गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/389xAvu
via Latest News in Hindi
0 Comments