बैंकॉक, 8 फरवरी (एजेंसी)
पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर में शनिवार को एक सैनिक द्वारा की गई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 14 घायल हुए हैं। स्वास्थ्य एजेंसियों ने यह जानकारी दी। देश में आपात सेवाओं का संचालन करने वाले इरावन केंद्र के अधिकारी ने यह जानकारी दी। यहीं केंद्र अस्पताल की सूचनाओं के साथ समन्वय करता है। इससे पहले रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता कृष्णा पत्तनाचारोएन ने बताया कि 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
नाखोन रत्चासिमा शहर की पुलिस से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सैनिक शहर से बाहर तैनात था और शुरुआत में एक अन्य सैनिक और महिला की हत्या की और तीसरे व्यक्ति को घायल किया। शहर के अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने पहले अपने ठिकाने से बंदूक लिया और पूरे रास्ते गोलीबारी करते हुए टर्मिनल 21 मॉल पहुंचा। इस शहर को कोराट के नाम से भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर मॉल के बाहर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दिख रहा है कि लोग पार्किंग में छिपने की कोशिश कर रहे हैं और गोलियां चल रही हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल कोंगचीप तंत्रावानिच ने संदिग्ध हमलावर की पहचान जकरापंत थोम्मा के रूप में की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सेना की टुकड़ियों ने मॉल और आसपास के इलाकों को घेर लिया है।
इस बीच, बीबीसी के मुताबिक प्रसासन ने शॉपिंग सेंटर को सील कर दिया है और संदिग्ध को ढूंढ रही है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वो घरों में ही रहें। हमले के दौरान संदिग्ध सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहा था एक पोस्ट में वो पूछ रहा था कि वो कहां सरेंडर करे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

The post थाईलैंड में सैनिक ने गोलीबारी की, 17 की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2w50nTT
via Latest News in Hindi

0 Comments