होशियारपुर, 11 फरवरी (निस)
बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय मोहल्ला नयी आबादी की प्रेरणा पुत्री अश्वनी मरवाहा बीएससी नर्सिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जाता है कि गत दिवस उसकी मां व भाई काम पर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। सायं साढ़े तीन के बजे के बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। जब सायं करीब सात बजे परिजन घर पहुंचे तो प्रेरणा का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस को मौके से कोर्ट नोट नहीं मिला है।

The post नर्सिंग छात्रा ने घर में लगाया फंदा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31JhjuP
via Latest News in Hindi

0 Comments