माल्या के मामले में रॉयल कोर्ट में सुनवाई
लंदन, 11 फरवरी (एजेंसी)
शराब कारोबारी विजय माल्या 9 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों का सामना करने के लिए भारत प्रत्यर्पित किए जाने के आदेश के विरुद्ध अपनी अपील के सिलसिले में मंगलवार यहां रॉयल कोर्ट पहुंचे। किंगफिशर एअरलाइंस के 64 वर्षीय पूर्व प्रमुख अदालत के द्वार पर संवाददाताओं से बचकर निकल गये और अपने वकील के साथ अंदर चले गये। अप्रैल, 2017 में प्रत्यर्पण वारंट को लेकर अपनी गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर हैं। मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के विरुद्ध सुनवाई बृहस्पतिवार तक तीन दिन चलेगी। फिलहाल तत्काल फैसला आने की संभावना नहीं है।
The post माल्या के मामले में रॉयल कोर्ट में सुनवाई appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UQ7cmB
via Latest News in Hindi
0 Comments