चंडीगढ़, 5 फरवरी (ट्रिन्यू)
हरियाणा के 6 जिलों में सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित होंगे। एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम (आईडब्ल्यूएमपी) के तहत ये प्रोजेक्ट सिरे चढ़ेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को इन परियोजनाओं के लिए 71 करोड़ 13 लाख रुपये की मंजूरी दी है। हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, अंबाला और यमुनानगर में 13 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं को अगले 7 वर्षों में पूरा किया जाना है।
आईडब्ल्यूएमपी का मुख्य उद्देश्य परियोजना क्षेत्रों में मिट्टी, जल एवं वनस्पति क्षेत्र जैसे अवक्रमित प्राकृतिक संसाधनों का दोहन, संरक्षण और विकास करके पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना है। सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को यहां कहा कि भिवानी में 3 एकीकृत वाटरशेड परियोजनाओं के तहत कुल 14 सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित किए होंगे। इनमें लोहारू और बहल खंड में बड़दू मुगल, बड़दू धीरजा, भूडेढ़ा, बिदनोई, लाडवा, बैरान, ढाणी लछमन, सोरडा जादिद, सोरडा कादिम, नांगल-गरनपुरा, ढाणा जोगी, सेहर, बराहलू तथा दमकौरा में 10 सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित किए जाएंगे। इसी तरह से दादरी-।। में दुधवा, दातौली, दाढ़ी छिल्लर, चिड़िया, नोसवा तथा अबीदपुरा में 4 सूक्ष्म वाटरशेड बनेंगे। महेंद्रगढ़ में 20 सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित किए जाएंगे। कनीना के खरकड़ा, सेहलंगा, पोटा, कोका, झाड़ली, चितरौली, काकरोला, चेलावास में वाटरशेड स्थापित किए जाएंगे।

The post 6 जिलों में 71 करोड़ से बनेंगे  76 वाटरशेड appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31F4h1v
via Latest News in Hindi

0 Comments