छापेमारी के दौरान जेल में मिले 4 मोबाइल
गुरुग्राम, 2 फरवरी (हप्र)
भोंडसी स्थित जेल में दो दिन क्यूआरटी टीम के नेतृत्व में चले तलाशी अभियान में 4 बंदियों से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी बंदियों के खिलाफ मामले दर्ज कराए गए। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। तलाशी के दौरान जेल के वार्ड 6ए में विचाराधीन बंदी सचिन उर्फ शूटर, वार्ड-5ए में बंदी गौरव, वार्ड-6बी में रह रहे बंदी राजेश व इसी वार्ड में बंद विचाराधीन बंदी सतपाल के पास से मोबाइल बरामद किए गए। बता दें कि बीते एक महीने में जेल के अंदर से 10 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।
The post छापेमारी के दौरान जेल में मिले 4 मोबाइल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SaRMpP
via Latest News in Hindi
0 Comments