असंतुलित खानपान की वजह से पेट दर्द और उल्टी की समस्या हमारे जीवन में आम हो गई है। ऐसी स्तिथि में हमें तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना होता है। लेकिन हम और आप में से कई लोग डॉक्टर द्वारा दी गई मेडिसन को लेना पसंद नहीं करते है और घर पर ही समस्या का हल निकालने का प्रयास करते है। यदि आप भी पेट दर्द और उल्टी की समस्या के कारणों से निजात पाना चाहते है तो नीचे दिए गए घरेलू उपचारों की सहायता ले सकते है।

पेट दर्द की समस्या से निजात दिलाने वाले घरेलू उपचार

अदरक का सेवन: आमतौर पर घर के बड़े लोग पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ‘अदरक’ के सेवन को वरीयता देते है। अदरक के सेवन से हमारे पाचन शरीर को मजबूती मिलती है। फूड पॉइजनिंग की समस्या में आप अदरक के टुकड़े कर उन्हें मुंह में रख ले और कुछ देर तक चबाते रहे। साथ ही आप चाहे तो अदरक को कद्दूकस कर उसमें थोड़ा शहद मिला कर भी सेवन कर सकते है। अथवा अदरक की चाय भी पेट दर्द की समस्या में हितकरी होती है।

शहद का सेवन: मधुमक्खियों से मिलने वाला शहद काफी गुणकारी होता है। आजकल बाजार में कई तरह का मिलावटी और नकली शहद उपलब्ध है, जो हमारे शरीर को राहत देने की वजाय उसे अधिक नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में यदि आप असली शहद की व्यवस्था कर सकते है तो गुणकारी होगा। पेट दर्द की समस्या के वक्त प्रतिदिन दो से तीन बार चाय में शहद मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। साथ ही उल्टी की समस्या से भी निजात प्राप्त होती है।

केले का सेवन: आमतौर पर केले का फल बाजार में आपको आसानी से मिल जाता है। केले का सेवन शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें ऑक्सीडेंट्स होते है, जो पेट व लीवर के लिए काफी अच्छे होते है। फूड पॉइजनिंग की समस्या के वक्त केले और सेब को मिलाकर खाना फायेमंद रहता है।

यह भी पढ़े: डायबिटीज को करना है कंट्रोल? इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं
यह भी पढ़े: सर्दियों में गुणकारी है हल्दी का दूध, नियमित सेवन करने से आपको मिलेंगे ये सभी फायदे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/31lGG5A
via Latest News in Hindi

0 Comments