सांसद प्रणीत कौर ने शुरू किये 440 लाख के विकास कार्य
राजपुरा, 18 फरवरी (निस)
राजपुरा में विकास कार्यों का शुभारंभ करतीं प्रणीत कौर। – निस
राजपुरा के विकास कार्यों में ओर तेजी लाते हुए विधायक राजपुरा हरदियाल सिंह कम्बोज ने इंडस्ट्रियल एरिया फोकल प्वाइंट में 440 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की, जिसका शुभारंभ सांसद पटियाला महारानी प्रणीत कौर ने किया। इस मौके पर सांसद प्रणीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह की ओर से लगातार विकास कार्यों के लिये ग्रांटें जारी करके शहर के बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजपुरा के फोकल प्वाइंट में 238 लाख रुपये की लागत से चार एकड़ जगह में व्यापारिक स्थानों का निमार्ण किया जायेगा, जिसमें 39 शोरूम व 72 बूथ बनाये जायेंगे। इसके इलावा 73 लाख रुपये की लागत से पार्क बनाये जायेगें। 25 लाख रुपये की लागत से फोकल प्वाइंट की सड़कों के बरमों को ओर मजबूत किया जायेगा। इस अवसर पर घनौर के विधायक मदन लाल जलालपुर, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमृतप्रताप सिंह हन्नी सेखों, एसडीएम श्री शिव कुमार आदि मौजूद थे।
The post सांसद प्रणीत कौर ने शुरू किये 440 लाख के विकास कार्य appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Hxs4qG
via Latest News in Hindi
0 Comments