अलमाती (कजाखिस्तान) : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर लगभग 11 महीने बिताने के बाद बृहस्पतिवार को पृथ्वी पर लौट आईं। अंतरिक्ष में उनका यह मिशन किसी महिला का अब तक का सबसे लंबा अभियान है। उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन व्यतीत किये। उनके

अलेक्जेंडर स्कोवोर्तसोव

साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लुका परमितानो और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के अलेक्जेंडर स्कोवोर्तसोव भी थे। कोच गत वर्ष 14 मार्च को पृथ्वी से रवाना हुई थीं। मिशिगन में जन्मी और पेशे से इंजीनियर कोच 41 वर्ष की हैं। उन्होंने पिछले वर्ष 28 दिसंबर को किसी महिला द्वारा एक ही अंतरिक्ष उड़ान में 289 दिन रहने के पूर्ववर्ती रिकाॅर्ड को तोड़ दिया था। वह रिकार्ड नासा की पेगी व्हिटसन ने 2016-2017 में बनाया था। -एजेंसी

The post रिकॉर्ड 328 दिन बाद अंतरिक्ष से वापसी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31C1Ts3
via Latest News in Hindi

0 Comments