माघ मेले में 26 लाख ने लगाई गंगा में डुबकी
प्रयागराज (एजेंसी) : माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर रविवार को करीब 26 लाख लोगों ने यहां गंगा और संगम में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की यह संख्या प्रशासन के 25 लाख के अनुमान से अधिक है। मेला अधिकारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि इस स्नान पर्व पर करीब 26 लाख श्रद्धालुओं ने 20 से अधिक घाटों पर स्नान किया। माघी पूर्णिमा का स्नान रविवार सुबह चार बजे से ही प्रारंभ हो गया जो शाम लगभग 6 बजे तक चला। मेला क्षेत्र पर 174 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से पैनी नजर रखी गयी। पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ एक माह का कल्पवास रविवार को माघी पूर्णिमा के साथ सम्पन्न हो गया।
The post माघ मेले में 26 लाख ने लगाई गंगा में डुबकी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2vgiw0q
via Latest News in Hindi
0 Comments