झांसा देकर 1.90 लाख रुपये की ठगी
फरीदाबाद, 14 फरवरी (हप्र)
कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ओल्ड फरीदाबाद निवासी युवक से 1.90 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक की शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओल्ड फरीदाबाद निवासी शिव प्रकाश ने पुलिस को बताया है कि उसके पास कुछ दिन पहले एक युवती का फोन आया। युवती ने अपना नाम सपना बताते हुए खुद को इंदौर मध्यप्रदेश की ई-होम डील्स कंपनी की कर्मचारी बताया। उसने कहा कि कंपनी घरों में सजावट के लिए प्रयुक्त होने वाले सामान बनाती है। युवती ने कहा कि उनकी कंपनी को ओल्ड फरीदाबाद में काफी ऑर्डर मिल रहे हैं। इसलिए वहां के लिए एक डिस्ट्रीब्यूटर की जरूरत है। इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटरशिप फीस, सामान का स्टॉक खरीदने के लिए शिव प्रकाश से रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए गए।
The post झांसा देकर 1.90 लाख रुपये की ठगी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UO2Ps6
via Latest News in Hindi
0 Comments