धर्मशाला, 6 फरवरी (निस)
कांगड़ा जिला में कोरोना वायरस को लेकर उठाए जा रहे एहतियाती कदमों की कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 11 लोगों की जांच की है जिनमें कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में जिले के विभिन्न हिस्सों में चीन सहित दक्षिण एशियाई देशों से 20 लोग लौटे हैं। इनमें 11 की जांच की गई है, जबकि अन्य नौ के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं तीन अन्य लोगों ने स्वेच्छा से कोरोना वायरस को लेकर अपनी जांच करवाई है। ये तीनों जनवरी माह में चीन के साथ लगते सीमा क्षेत्र में गए थे।
सीएमओ कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि हालांकि ये सभी लोग 28 दिन तक अपने परिवार वालों से नहीं मिल पायेंगे।

The post चीन, दक्षिण एशिया से लौटे 11 लोगों में नहीं मिला कोरोना वायरस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OANwz7
via Latest News in Hindi

0 Comments