जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ शाह, सुखबीर से मिलेंगे व्यापारी
लुधियाना, 6 फरवरी (निस)
व्यापारियों ने भ्रष्ट जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए गृहमंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मिलने का फैसला किया है। व्यापारियों की संयुक्त संघर्ष कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई थी और उन्होंने 101 सदस्यों की कोर समिति बनाने का फैसला किया है।
व्यापार बचाओ मोर्चा के गुरदीप सिंह गोशा, व्यापार मंडल के सुनील मेहरा, जगमोहन शर्मा, अरविंदर सिंह टोनी (अकालगढ़ मार्केट), विनोद जैन (तालाब मंदिर रोड), रमेश जैन (तालाब मंदिर रोड), काका सूद, सुरजीत सिंह बब्बू , इंद्रपाल सिंह (इलेक्ट्रिक एसोसिएशन), जसपाल सिंह बंटी, पंकज सक्सेना, सुनील तेंगरी (अध्यक्ष गुड़मंडी), भूपिंदर राणा, गुरचरन सिंह, चन्न जी (अध्यक्ष एसी मार्केट) सुरिंदर लांबा (पिंडी स्ट्रीट), कुमार राजन, हरकेश मित्तल (अध्यक्ष केसरगंज मंडी), दीपक बडयाल (कॉलोनाइजर एसोशिएशन), पवन अग्रवाल (दाल बाजार एसोसिएशन), राजेश बुद्धराज (जेएमडी एसोसिएशन) नवल जैन, नवीन जैन, राजीव जैन बिट्टा, अमन बत्रा (बाजवा नगर एसोसिएशन), बलबीर सिंह (पुराण बाजार संघ) सुनील कुमार ( हॉट मिक्स प्लांट वेलफेयर सोसायटी), अमरीक सिंह बत्रा (भदौर हाउस एसोसिएशन) बैठक में शामिल थे।
The post जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ शाह, सुखबीर से मिलेंगे व्यापारी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bgvaNq
via Latest News in Hindi
0 Comments