ईस्ट लंदन (द. अफ्रीका), 13 फरवरी (एजेंसी)
तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपने अंतिम 2 ओवर में 3 विकेट चटकाए जिससे द. अफ्रीका ने पहले टी20 क्रिकेट मैच में इंगलैंड के खिलाफ एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की। द. अफ्रीका के 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज जेसन राय (70) और कप्तान इयोन मोर्गन (52) के अर्धशतकों की बदौलत इंगलैंड की टीम एक समय मजबूत स्थिति में थी। लेकिन अंतिम 3 ओवरों में एनगिडी की अगुवाई में गेंदबाजों ने पासा पलट दिया।
इंगलैंड ने 6 विकेट 24 रन पर गंवाए और टीम 9 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। इंगलैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए 7 रन की दरकार थी लेकिन एनगिडी ने टाम कुरेन और मोईन अली को पवेलियन भेजा जबकि सिर्फ 5 रन देकर अपनी टीम को जीत दिला दी। आदिल राशिद अंतिम गेंद पर 2 रन लेने की कोशिश में रन आउट हुए। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को कप्तान क्विंटन डिकाक (31) और तेंबा बावुमा (43) ने पहले विकेट के लिए 26 गेंद में 48 रन जोड़कर तेज शुरुआत दिलाई।

The post इंगलैंड पर द. अफ्रीका की 1 रन की जीत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OSdXAp
via Latest News in Hindi

0 Comments