कश्मीर में पंच-सरपंचों के चुनाव अगले माह
जम्मू (हप्र) : कश्मीर में पंचों और सरपंचों के करीब 12 हजारों पदों के लिए अगले महीने चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पहले चरण के चुनाव 5 मार्च को होंगे। दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरण के चुनाव क्रमशः 7, 9, 12, 14, 16, 18 और 20 मार्च को होंगे। आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। वहीं यूटी लद्दाख के मामले में उन्होंने कहा कि वहां से अभी तक चुनाव का अनुरोध नहीं भेजा गया है, साथ ही लद्दाख में भारी बर्फबारी की वजह से इस समय चुनाव होना संभव नहीं है।
जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव दिसंबर 2018 में करवाए गए थे। नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स कांफ्रेंस के इन चुनावों का बहिष्कार करने और आतंकवादी संगठनों की धमकियों के कारण कश्मीर में कई पंचायत हल्कों में चुनाव नहीं हो पाए थे। इसके अलावा बीडीसी चेयरमैन बनने के बाद उन सदस्यों की भी सीटें खाली हो गई हैं।
The post कश्मीर में पंच-सरपंचों के चुनाव अगले माह appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2tW9rJX
via Latest News in Hindi
0 Comments