माल्या ने हाथ जोड़कर कहा- पैसा वापस ले लें
लंदन (एजेंसी) : शराब कारोबारी विजय माल्या ने बृहस्पतिवार को लंदन में रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस के बाहर कहा कि मैं हाथ जोड़कर भारतीय बैंकों से अनुरोध करता हूं कि अपने मूलधन का 100 फीसदी तुरंत वापस ले लें। भारत प्रत्यर्पित करने के खिलाफ अपनी अपील पर सुनवाई के अंतिम दिन अदालत पहुंचे माल्या ने कहा कि सीबीआई और ईडी मेरे साथ गलत कर रहे हैं। भारत सरकार की तरफ से सीपीएस के वकील मार्क समर्स ने अदालत में दलीलें रखीं। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा कि इस बेहद जटिल मामले पर विचार करने के बाद किसी अन्य तारीख को फैसला सुनाया जाएगा।
The post माल्या ने हाथ जोड़कर कहा- पैसा वापस ले लें appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bznDtf
via Latest News in Hindi
0 Comments