हैदराबाद| स्पेनिश फॉरवर्ड एरिडेन संताना के दो गोल के दम पर इन फॉर्म ओडिशा एफसी ने बुधवार को जीएमसी बालायोगी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए आक्रामक और रोमांचक मैच में मेजबान हैदराबाद एफसी को 2-1 से हरा दिया। ओडिशा की यह लगातार चौथी और इस सीजन में 13 मैचों में छठी जीत है। टीम अब हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में 21 अंक लेकर अंकतालिका में चौथे नंबर पर कायम है। वहीं, हैदराबाद की 13 मैचों में यह 10वीं और लगातार चौथी हार है और वह सबसे नीचे है।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2G5ulJb
via Latest News in Hindi

0 Comments