इंडोनेशिया मास्टर्स में सिर्फ सिंधु जीती बाकी सभी हार कर हुए बाहर
जकार्ता| शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि सायना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, सौरभ वर्मा, बी.साई प्रणीत, समीर वर्मा, पारुपल्ली कश्यप और एचएस प्रणॉय अपने पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। पांचवीं सीड सिंधु ने पहले दौर में आया ओहरी को 14-21, 21-15, 21-11 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। सिंधु ने 59 मिनट में यह मैच जीता।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2QZzSqW
via Latest News in Hindi
0 Comments