चंडीगढ़/पंचकूला, 20 जनवरी (नस)
पीजीआई में कम्युनिटी मेडिसिन और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा सोमवार को 2 दिवसीय राष्ट्रीय गोलमेज परामर्श अधिवेशन शुरू हुआ। होटल शिवालिक व्यू सेक्टर 17 में द इंटरनेशनल यूनियन विद ट्यूबरकुलोसिस एंड लंग डिजीज ने कार्यशाला में सहयोग किया है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रोफेसर सोनू गोयल ने भारत में तंबाकू नियंत्रण पर काम करने वाले 10 संगठनों के विशेषज्ञों का देश में इस तरह के पहले परामर्श में स्वागत किया और पिछले 15 वर्षों में तंबाकू नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बारे में अवगत कराया। डॉ. एल स्वास्तीचरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने तंबाकू नियंत्रण के लिए भारत के स्वास्थ्य और गैर स्वास्थ्य कार्यक्रम के इस तरह के परामर्श के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि तम्बाकू नियंत्रण के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को उनके औपचारिक दस्तावेज की कमी के कारण किसी का ध्यान नहीं जाता है।
कार्यशाला के दौरान, कम्युनिटी मेडिसिन और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के तहत ई-रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल का द्विमासिक न्यूजलेटर टोबैको फ्री टाइम्स का 6वां अंक भी विशेषज्ञों द्वारा परामर्श पर जारी किया गया।

The post तंबाकू नियंत्रण पर पहला राष्ट्रीय गोलमेज परामर्श शुरू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2va6A0f
via Latest News in Hindi

0 Comments