गोदाम से चोरी करने वाला मैनेजर गिरफ्तार
मोहाली (निस) : थाना फेज-1 की पुलिस ने साजिश रचकर मालिक के गोदाम में चोरी करने वाले मैनेजर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मैनेजर की पहचान रोहित मिश्रा निवासी गांव सरदारगढ़ जिला बलरामपुर यूपी के रुप में हुई है जोकि इन दिनों फेज-1 मोहाली में रह रहा था। मामले में नामजद गिज्ञानेश जो कि रोहित मिश्रा का भाई है फरार है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी से 3 लाख रुपए का चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि राहिल जैन निवासी सेक्टर 15 चंडीगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिम के प्रोटीन पाउडर बेचने का कारोबार है और फेज 3 इंडस्ट्रियल ऐरिया में गोदाम है। जिसमें उसका मैनेजर तथा उसका भाई सामान चुरा रहे थे। पुलिस ने बताया कि जांच करने के बाद रोहित मिश्रा एवं उसके भाई गिज्ञानेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
The post गोदाम से चोरी करने वाला मैनेजर गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ukBIJO
via Latest News in Hindi
0 Comments