अाज सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल में लेंगे भाग
कैथल, 7 जनवरी (हप्र)
देशभर की सभी केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और केन्द्र व राज्य सरकारों के सभी कर्मचारी संघों की फेडरेशनों के आह्वान पर आगामी 8 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की सभी तैयारियां जिला कैथल में पूरी कर ली गई हैं।
आज विभिन्न विभागों का दौरा करने के बाद सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जरनैल सिंह, प्रेस सचिव सतबीर गोयत व सीआईटीयू की नेता शकुंतला शर्मा ने संयुक्त रूप से दावा किया कि कैथल जिले में कर्मचारियों में हड़ताल के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और रोडवेज सहित सभी विभागों में कर्मचारी बढ़-चढ़कर हड़ताल में भाग लेंगे दी। आज स्वास्थ्य विभाग, पैक्स, बीएंडआर, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग व नगर पालिका में गेट मीटिंगों को संबोधित किया और सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाये। उन्होेेंने सभी मजदूरों को हड़ताल में भाग लेने का न्योता भी दिया।
एसकेएस की टीमों ने कार्यालयों का किया दौरा
इन्द्री (निस) : सर्व कर्मचारी संघ करनाल की टीमों ने 8 जनवरी को होने वाली आम हड़ताल की तैयारियों के लिये कार्यालयों दौरे किए और पर्चे बांटकर सभी विभागों के कच्चे पक्के कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। संघ के जिला प्रधान मलकीत सिंह, खण्ड प्रधान नरेश मेहला, ने कहा कि सरकार सार्वजनिक महकमों को निजी हाथों में देना चाहती है।
काम छोड़ हड़ताल में शामिल होंगी आशा वर्कर
करनाल (हप्र) : आशा वर्कर यूनियन से जुड़ी सभी वर्कर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगी। यूनियन की जिला प्रधान सुदेश का कहना है कि सभी आशा वर्कर काम छोड़कर हड़ताल में शामिल होंगी।
मजदूरों ने बनायी रणनीति
कुरुक्षेत्र (हप्र) : भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के सदस्यों ने 8 जनवरी को होने वाली हड़ताल की तैयारियों के तहत रामकुंडी, लाडवा में प्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें हड़ताल की सफलता की रणनीति बनाई गयी। मीटिंग का संचालन जिला सचिव अनिल कुमार किया। मीटिंग मेें जिला उप-प्रधान भीम सिंह सैनी ने कहा कि निर्माण के क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की संख्या करोड़ों में है। भीम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार 44 मौजूदा श्रम कानूनों की जगह 4 लेबर कोड लेकर आई हैं, जिसका उद्देश्य निवेशकों, कारपोरेट सेक्टरों, भारतीय एवं विदेशी विनिर्माण और सेवा प्रदान करने वाली कम्पनियों की मदद करना है। मीटिंग में श्याम लाल बन, कृष्ण कुमार भालड़ी, रमेश कुमार, नराता राम आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
The post अाज सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल में लेंगे भाग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QSOQxu
via Latest News in Hindi

0 Comments