10 को लगेगा इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण
सोहनलाल कौशिक
पूंडरी, 7 जनवरी
इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी की रात को लगेगा। जिससे उपच्छाया चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है, जो 10 जनवरी की रात 10.37 बजे से शुरू होगा और 2.42 बजे तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। मारं बगला मुखी धाम के संचालक आचार्य राजीव कौशिक के अनुसार ये लंदन, यूरोप, दुबई और दिल्ली में अलग-अलग समय में दिखाई देगा।
ये पहला चंद्रग्रहण मिथुन राशि में लगने जा रहा है। इसलिए महिलाओं पर इसका असर सबसे ज्यादा होगा। काल पुरुष के तीसरे भाव में ग्रहण लगने की वजह से युद्ध की संभावनाएं भी बनेंगी। प्राकृतिक आपदाओं का संकट भी बढ़ सकता है। पितृ दोष से पीड़ित लोगों को इसमें ज्यादा नुकसान हो सकता है। चूंकि ग्रहण के 12 घंटे पहले और 12 घंटे बाद तक सूतक रहता है। ऐसे में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के कपाट ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे।
कहां-कहां दिखेगा
इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। साथ ही यूरोप, एशिया अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के कई इलाकों में देखा जा सकेगा। साल 2020 में चार चंद्रग्रहण हैं। जिसमें से 10 जनवरी को होने वाला ग्रहण पहला चंद्रग्रहण होगा।
The post 10 को लगेगा इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35wXKGc
via Latest News in Hindi
0 Comments