अवैध कब्जे हटाने के लिए दिया एक माह का समय
गोहाना, 2 जनवरी (निस)
रोहतक-पानीपत हाईवे के किनारे गोहाना क्षेत्र में कई लोगों ने बिना मंजूरी के दुकानों, शोरूम व अन्य भवनों का निर्माण करा रखा है। बुधवार को यहां कई भवनों पर प्रशासन द्वारा भवनों को तोड़ने के नोटिस चस्पा दिए और बृहस्पतिवार को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। बृहस्पतिवार को अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो लोग एकत्रित हो गए। अधिकारियों ने लोगों की मांग पर भवन तोड़ने के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया है, जो व्यक्ति भवन के संबंध में अधिकारियों के समक्ष दस्तावेज पेश नहीं करेंगे या भवन नहीं तोड़ेंगे तो प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। भवनों को तोड़ने की कार्रवाई करने के लिए गोहाना के तहसीलदार गुलाब सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। एसडीएम आशीष वशिष्ठ, तहसीलदार गुलाब सिंह, जिला नगर योजना अधिकारी देवेंद्र पुलिस बल के साथ भवनों को तोड़ने के लिए पहुंचे थे।
The post अवैध कब्जे हटाने के लिए दिया एक माह का समय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35oILON
via Latest News in Hindi

0 Comments