रोहतक, 2 जनवरी (निस)
हरियाणा के विभिन्न जिलों में हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप, बाइक चोरी व नकदी लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने काबू किया है। हाल ही में नयी अनाज मंडी में गोली चलाकर पैसे छीनने का प्रयास किया गया था, जिसमें एक आरोपी को मौके पर ही काबू किया गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद जिलों में सक्रिय लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य काबू किए गए हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। महम के डीएसपी पृथ्वी सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को सलारा मोहल्ला निवासी राजकुमार ने शिकायत दी थी कि उनकी दुकान से 3 युवक रुपये से भरा थैला छीनकर भागने लगे तो उन्होंने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक ने उन पर फायर भी किया। तीनों युवक पैदल ही भागने लगे जो एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। दो युवक भाग गए थे। गांव बालंद निवासी मोहित से पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव बालंद से 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियो की पहचान गांव रिढ़ाना निवासी विजय उर्फ सोनू उर्फ काला, बिजेन्द्र उर्फ चिन्टू व मंदीप तथा गांव महराणा निवासी दीपक के रूप में हुई है। सभी आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड है। पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने झज्जर, बहादुरगढ़ व रोहतक सहित अन्य जिलों में पेट्रोल पंप लूट की 7, बाइक चोरी की 3 व नगदी लूट की 2 वारदातों का खुलासा किया।

The post लूट गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी रिमांड पर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QFHwoL
via Latest News in Hindi

0 Comments