शिशुओं की मौत पर घिरी राजस्थान सरकार
लखनऊ/जयपुर/नयी दिल्ली, 2 जनवरी (एजेंसी)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान के कोटा स्थित एक अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को राजस्थान सरकार तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोटा से सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवजात शिशुओं की मौत को दुखद घटना बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम करें। इस बीच, केंद्र सरकार के विशेषज्ञों का एक उच्चस्तरीय दल शुक्रवार को कोटा पहुंचेगा। बता दें कि यहां के जेके लोन अस्पताल में बुधवार को तीन तथा बृहस्पतिवार को एक और नवजात शिशु की मौत के साथ दिसंबर और जनवरी माह में मरने वाले नवजात शिशुओं की संख्या 104 हो गई है।
The post शिशुओं की मौत पर घिरी राजस्थान सरकार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2sIN2ir
via Latest News in Hindi
0 Comments