फर्रूखनगर में 2 हादसों में 2 की मौत
गुरुग्राम, 2 जनवरी (हप्र)
फर्रूखनगर क्षेत्र में हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई घायल हो गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस को दिए बयान में डूमा हरिनगर के रहने वाले महेश ने बताया कि वह पंचगांव में पेट्रोल पंप पर काम करता है। सबह वह और गांव का ही रहने वाला खुशीराम अलग-अलग बाइक पर सवार होकर जमालपुर से गांव डूमा की ओर आ रहे थे। तभी एक पिकअप ने खुशीराम की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें खुशीराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दूसरे हादसे में झज्जर के लुक्सर के रहने वाले राजबीर ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का राकेश थ्री व्हीलर में पटौदी जा रहा था। उसके साथ महिपाल भी बैठा था। थ्री व्हीलर राकेश चला रहा था। जब वे ताजनगर मोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनके थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां राकेश को मृत घोषित कर दिया।
The post फर्रूखनगर में 2 हादसों में 2 की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2sGToPu
via Latest News in Hindi
0 Comments