वायु रक्षा कमान खाका बनाने का निर्देश
नयी दिल्ली, 2 जनवरी (एजेंसी)
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत ने अपने शुरुआती निर्णयों में भारत के आकाशीय क्षेत्र की सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए एक वायु रक्षा कमान बनाने के लिहाज से 30 जून तक खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि तीनों सेनाओं के संयुक्त और परस्पर क्रियाकलापों के लिए कुछ क्षेत्र चिह्नित किये गये हैं जिनमें ऐसे स्टेशनों पर साझा ‘साजो-सामान सहयोग पूल’ स्थापित करना शामिल है जहां दो या अधिक सेनाओं की उपस्थिति है। उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच सहयोग के लिए 31 दिसंबर तक प्राथमिकताएं भी तय की थीं।
The post वायु रक्षा कमान खाका बनाने का निर्देश appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37tXIAd
via Latest News in Hindi
0 Comments