रोहतक, 2 जनवरी (निस)
शिवाजी कालोनी थाना के अंतर्गत चिन्योट कालोनी के पास रेल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भिजवा दिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने आत्महत्या की है या दुर्घटना के चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिन्योट कालोनी स्थित रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की जेब से मिले कागजातों पर शव की पहचान चिन्योट कालोनी निवासी रामप्रवेश के रूप में हुई।

The post ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2rLsrJU
via Latest News in Hindi

0 Comments