डिस्ट्रीब्यूटर को लूटने का प्रयास
सोनीपत, 2 जनवरी (हप्र)
गांव पिपली के पास एक टेलीकॉम कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर जसबीर पर हमला कर 3 युवकों ने 6 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। डिस्ट्रीब्यूटर ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर आरोपी फरार हो गए। डिस्ट्रीब्यूटर ने नकदी लूटने आए युवकों में से 2 की पहचान कर ली है। पुलिस ने दाे नामजद समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिन आरोपियों की पहचान हुई उनमें जटौला निवासी रवि व संजय शामिल है।
The post डिस्ट्रीब्यूटर को लूटने का प्रयास appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35ijaqs
via Latest News in Hindi
0 Comments