अयोध्या मामलों पर गौर करेगा विशेष डेस्क
नयी दिल्ली (एजेंसी) : सरकार ने एक अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़े सभी मामलों पर गौर करने के लिए एक विशेष डेस्क बनायी है। एक आधिकारिक आदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि 3 अधिकारी अयोध्या और इससे जुड़े अदालती फैसलों के संबंध में मामलों पर गौर करेंगे। अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ये अधिकारी काम करेंगे।
The post अयोध्या मामलों पर गौर करेगा विशेष डेस्क appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QknKR1
via Latest News in Hindi
0 Comments