जानें, पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर बढ़ने के क्या है कारण

हम सुनते आए है कि ब्रेस्ट कैंसर ज्यादतर महिलाओं को होता है। परंतु एक शोध से सामने आया है कि ब्रेस्ट कैंसर की समस्या से आजकल पुरुष भी शिकार हो रहे है। 1000 पुरुषों में एक पुरुष को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा रहता है। बहुत से लोगों को इस बात का एहसास नहीं होता कि पुरुषों में भी स्तन ऊतक होते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर तब होता है जब हमारी कोशिकाएं नियंत्रण करना छोड़ देती है। ये कोशिकाएं एक टयूमर बनाती है। जिसके कारण पुरुषों में भी ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बढ़ती रहती है।जिसे हम एक्स-रे माध्यम से देख सकते है। या गांठ के रुप में हम इसे देख सकते है।
अमेरिकी कैंसर सोसायटी के अनुसार कैंसर हमारी ब्रेस्ट के किसी भी हिस्सें से शुरु हो सकता है। ज्यादातर स्तन कैंसर नलिकाओं से शुरू होते हैं जो दूध को निप्पल तक ले जाते हैं। कुछ ग्रंथियों में शुरू होता है जो स्तन का दूध बनाते हैं।
पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर जेनेटिक म्यूटेशन होते हैं, जिसके कारण पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर होता है। इसके अलावा वर्कआउट न करना, शराब का ज्यादा सेवन करने से या फिर किसी जो हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी पर हैं। कई बार लीवर की खराबी के कारण भी पुरुषो को ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ता है।पुरुषों को ज्यादा वर्कआउट करना चाहिए, और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3aD4oOV
via Latest News in Hindi
0 Comments