नई दिल्ली: चीन से हाल के दिनों में भारत लौटे सैंकड़ों लोगों में से 11 को घातक कोरोनोवायरस से संक्रमण की जांच के लिए अस्पतालों में निगरानी में रखा गया है। इनमें से सात केरल में, दो मुंबई में और एक-एक हैदराबाद और बेंगलुरु में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन 11 लोगों में मुंबई अस्पताल में निगरानी में रखे गए दो लोग और हैदराबाद तथा बेंगलुरु में रखे गए एक-एक व्यक्ति के मामले नकारात्मक रहे। केरल में अधिकारियों ने बताया कि 73 लोगों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है कि कहीं ये लोग कोरोनावायरस से तो प्रभावित नहीं हुए हैं। दरअसल चीन में कोरोनावायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो गये हैं। 

from India TV: india Feed https://ift.tt/2uvgCIS
via Latest News in Hindi

0 Comments