मदवि, सुपवा संयुक्त रूप से मनाएंगे सृजन उत्सव
रोहतक, 7 जनवरी (हप्र)
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) तथा पं. लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) द्वारा संयुक्त रूप से नेशनल आर्ट-फेस्टिवल सृजन उत्सव मनाया जाएगा। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाला यह उत्सव फरवरी के पहले सप्ताह में होगा। इस उत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए आज डीन, स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. राजकुमार की अध्यक्षता में दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सृजन उत्सव के शेड्यूल तथा स्ट्रक्चर पर मंथन हुआ।
मदवि के डीन, स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. राजकुमार ने कहा कि यह आयोजन एक विशेष सृजनात्मक कार्यक्रम होगा। इसमें विजुअल आर्ट्स, परफार्मिंग आर्ट्स तथा लिटरेचर का समावेश रहेगा।
प्रतिष्ठित चित्रकार, मूर्तिकार, साहित्यकार इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाएंगे। डीन प्रो. राजकुमार ने कहा कि सृजन-उत्सव का थीम रहेगा-आर्ट फॉर सोशल ट्रांसफार्मेशन। बैठक में आयोजन की बारीकियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में फैकल्टी ऑफ विजुअल एण्ड परफार्मिंग आर्ट्स प्रो. सुषमा सिंह, फैकल्टी ऑफ हूमैनीटीज के डीन प्रो. हरीश कुमार, हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार, निदेशक युवा कल्याण डा. जगबीर राठी, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, डा. सुनीता सैनी, डा. नीरू राठी, डा. संदीप मलिक, सुपवा के ललित कला विभाग के अध्यक्ष विनय कुमार, एक्टिंग विभाग की अध्यक्षा अनुराधा मजूमदार उपस्थित रहे।
The post मदवि, सुपवा संयुक्त रूप से मनाएंगे सृजन उत्सव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2s7RAyO
via Latest News in Hindi
0 Comments