पाक के खिलाफ निकाला रोष मार्च
पानीपत में मंगलवार को ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में ज्ञापन देने लघु सचिवालय पहुंचे लोग। -एस
पानीपत (एस) : पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हाल ही में किए गए हमले के विरोध में सिख व मुस्लिम समाज ने मंगलवार को पानीपत शहर में पाक के खिलाफ रोष मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सिख व मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। सिख समाज ने उड़ीसा में गुरुद्वारा में तोड़फोड़ करने व यूपी में नगर कीर्तन निकालने से रोकने को लेकर गाड़ियों के चालान करने की घटना की निंदा की गई। ज्ञापन में देश में सभी गुरुद्वारों में पूरी सुरक्षा देने और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
The post पाक के खिलाफ निकाला रोष मार्च appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QBeMit
via Latest News in Hindi
0 Comments