स्मार्ट रोड निर्माण में बाधक 70 अवैध निर्माण तोड़े
फरीदाबाद, 7 जनवरी (हप्र)
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सेक्टर 28 में 42 करोड़ की लागत से बनाई जा रही स्मार्ट रोड के निर्माण में बाधा बन रहे 70 से अधिक अवैध निर्माणों को निगम ने धराशायी कर दिया। करीब पांच घंटे तक चली इस कार्रवाई में सभी अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। लोगों ने रोड की तरफ दुकानें और कमरे बना रखे थे। अवैध निर्माण होने से सडक़ बनाने में बाधा आ रही थी। सडक़ बनाने वाली कंपनी ने निगम प्रशासन से अवैध निर्माण हटवाने की मांग की थी। चूंकि ये केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अवैध निर्माण के कारण सड़क बनाने में विलंब हो रहा था। मंगलवार को दोपहर बाद निगम अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। निर्माणाधीन स्मार्ट रोड का प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद सीधे बाईपास रोड से कनेक्ट हो जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क की साइड में बड़ी संख्या में लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा था। नगर निगम ने जब इसका सर्वे कराया तो करीब 70-72 दुकानों और मकानों के निर्माण अवैध पाए गए।
संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने को कहा गया लेकिन किसी ने अवैध निर्माण नहीं आया। चूंकि सरकार के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में अवैध निर्माण बाधा बन रहे थे। इसलिए मंगलवार को निगम का तोडफ़ोड़ दस्ते ने पांच घंटे तक अभियान चलाकर 70 से अधिक अवैध निर्माणों को तोडक़र धराशायी कर दिया।
The post स्मार्ट रोड निर्माण में बाधक 70 अवैध निर्माण तोड़े appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QV9WeH
via Latest News in Hindi

0 Comments