कुरुक्षेत्र (हप्र) : एक सेवानिवृत्त एएसआई राम निवास की बेटी रीटा ग्रोवर पहले ही प्रयास में एचसीएस की परीक्षा पास कर तहसीलदार बन गयी है। कुरुक्षेत्र सेक्टर-13 की इस बेटी ने अपने पहले ही प्रयास में एचसीएस की परीक्षा पास की और मेरिट में एलाइड सर्विसस के तहसीलदार का पद मिला है। रीटा ग्रोवर अभी हाल में ही डिफेंस में अकांउट आडिटर के पद पर पुणे में कार्य कर रही है और एक बार यूपीएससी की परीक्षा भी पास कर चुकी है। इस उपलब्धि का श्रेय पिता सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामनिवास और मां सुंदरी को दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में गीता निकेतन आवासीय स्कूल से 12वीं की परीक्षा 80 प्रतिशत अंक लेकर पास की, इसके बाद वर्ष 2014 में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से बीटेक की डिग्री हासिल की और इस डिग्री के आधार पर बैंगलोर में एमएनसी कम्पनी में नौकरी ज्वाईन की, यह नौकरी छोड़ने के बाद दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी शुरू की और 3 बार परीक्षा देने के बाद एक बार यूपीएससी की परीक्षा भी पास की और साक्षात्कार में पिछड़ गई।

The post सेवानिवृत्त पूर्व एएसआई की बेटी बनी तहसीलदार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2s2r0a8
via Latest News in Hindi

0 Comments