पुलिस ने 7 साल दर्ज नहीं किया केस
अंबाला (निस) : अपने पति के गुम होने के दो साल बाद एक महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने 7 साल तक यह मामला दर्ज नहीं किया। अब महिला ने जब एसपी अंबाला को गुहार लगायी तो तब जाकर पुलिस ने 7 साल बाद यह केस दर्ज किया है। महिला का कहना है कि उसे बेसहारा पेंशन लगवाने के लिए एफआईआर की जरूरत है। इसलिए एफआईआर दर्ज की जाये। एसपी के आदेशों के बाद यह केस दर्ज हुआ है। शिकायत मे विमला देवी निवासी हरगोविंदपुरा कालोनी, बराड़ा ने बताया कि उसका पति राकेश कुमार 14 नवंबर 2011 से लापता है, जिसके गुम होने की शिकायत उसने 20 जून 2013 को बराड़ा थाना में दर्ज करवाई थी। लेकिन आज तक कोई केस दर्ज नहीं किया। अब उसे बेसहारा पेंशन लगवानी है, इसलिए यह केस दर्ज किया जाये। इसे लेकर महिला ने कुछ समय पहले एसपी से गुहार लगायी।
The post पुलिस ने 7 साल दर्ज नहीं किया केस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZYqKWp
via Latest News in Hindi
0 Comments