मुंबई, 4 जनवरी (एजेंसी)
बॉलीवुड के एक प्रोडक्शन मैनेजर को सेक्स रैकेट में शामिल रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह जुहू स्थित उपनगरीय इलाके में फोर स्टार होटल में चल रहे इस रैकेट के मामले में धरा गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सामाजिक सेवा (एसएस) शाखा ने जेड लक्जरी रेजिडेंसी होटल पर छापा मारा और प्रोडक्शन मैनेजर राजेश कुमार लाल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि छापेमारी से उज्बेकिस्तान की 2 लड़कियों को वहां से बचाया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 23 दिसंबर को एसएस शाखा ने इसी होटल से सेक्स रैकेट में शामिल 3 महिलाओं को बचाया था।

The post बॉलीवुड : प्रोडक्शन मैनेजर सेक्स रैकेट में गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2MVlPQE
via Latest News in Hindi

0 Comments