आपकी राय
बेलगाम पर लगाम
31 जनवरी के दैनिक ट्रिब्यून में संपादकीय ‘कटुता के बोल’ वोटों की राजनीति के तहत स्वार्थी राजनेताओं के द्वारा तल्ख बयान बाजी पर व्यथा प्रकट करने वाला था। राजनीतिज्ञों द्वारा ऐसी मर्यादाविहीन बयानबाजी की जा रही है जो कि भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे लोगों को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। चुनाव आयोग को भी ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर देना चाहिए। राजनेताओं के लिए सार्वजनिक जीवन के लिए भी एक कोड ऑफ कंडक्ट बना देना चाहिए। दोषी पाया जाए उसे चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहरा देना चाहिए।
शामलाल कौशल, रोहतक
स्वच्छता के लिए
बिहार के कुछ क्षेत्रों में आज भी लोग खुले में शौच करते हैं। बेशक लोगों ने अपने घर में शौचालय तो बनवा रखे हैं, परंतु उसका उपयोग कोई भी नहीं कर रहा है। इनमंे से अधिकतर लोग खुले में ही शौच के लिए जाते हैं। इसके पीछे क्या कारण है, कहा नहीं जा सकता। यदि उन क्षेत्रों के अधिकारी सख्त कार्रवाई करें तो यह संभव है कि ये लोग खुले में शौच न करें। तभी मोदी सरकार का खुले में शौच मुक्त भारत का सपना पूरा होगा। सरकार इस पर ध्यान दे।
श्रीराम, रावता मोड़, नई दिल्ली
राष्ट्र सर्वोपरि
देश में अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग तब तक होता रहेगा, जब तक देश में हर मुद्दे पर तुच्छ राजनीति होती रहेगी। माना कि अभिव्यक्ति के लिए संविधान में लोगों का मौलिक अधिकार है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग देश की एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाये।
राजेश कुमार चौहान, जालंधर
The post आपकी राय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31e4NTG
via Latest News in Hindi
0 Comments