सोनीपत, 4 जनवरी (हप्र)
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास योजनाओं को गंभीरता से लागू करें और समय पर विकास कार्य पूरे कराएं। ताकि लोगो को आने वाली समस्याओं का स्थाई निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि जिले में केंद्र तथा प्रदेश के नये प्रोजेक्ट लगाकर लाए जा रहे हैं। सांसद कौशिक शनिवार को शहर के विकास को लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर से गुजर रही ड्रेन छह को पक्का करने का कार्य पुराने ठेकेदार की वजह से रूका हुआ है। इसे जल्द ही नया टेंडर कर शुरू किया जाएगा।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में हो रहे विकास कार्यों में तेजी लाएं और उन्हें जल्द पूरा करें, ताकि लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जानकारी दी कि एनएच एक के चौड़ीकरण का कार्य टेंडर कैंसल होने के कारण रूका हुआ है। इसके बारे में केन्द्रीय मंत्री नीतिन गडक़री से बात की गई है। उन्होंने आशवासन दिया है कि जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।

The post सीवरेज सिस्टम की परेशानी करेंगे दूर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QQxzF6
via Latest News in Hindi

0 Comments