राफेल जैसे विवाद रक्षा खरीदों को करते हैं धीमा : धनोवा
मुंबई, 4 जनवरी (एजेंसी)
राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदा को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने शनिवार को कहा कि इस तरह के विवाद रक्षा खरीदों को धीमा कर देते हैं जिससे सशस्त्र बलों की क्षमताओं पर असर पड़ता है। पूर्व एयर चीफ मार्शल ने कहा कि बालाकोट हवाई हमले के बाद भारत-पाकिस्तान गतिरोध के दौरान यदि विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान मिग 21 के बजाय राफेल उड़ा रहे होते, तो नतीजा कुछ अलग होता। यहां आईआईटी बांबे द्वारा आयोजित ‘टेकफेस्ट’ कार्यक्रम में धनोवा ने राफेल विवाद का जिक्र किया और कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने इस मुद्दे (नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट देने) पर एक उत्कृष्ट फैसला दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा ही व्यक्तिगत रूप से यह कहा है…जब राफेल जैसा मुद्दा उछाला जाएगा, यदि आप रक्षा खरीद प्रणाली को राजनीतिक रंग देंगे तब पूरी प्रणाली पीछे छूट जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘अन्य सभी फाइलें भी धीमी गति से आगे बढ़ेंगी।’ उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि बोफोर्स सौदा भी विवाद में रहा था, जबकि बोफोर्स तोप ‘अच्छे रहे हैं।’
The post राफेल जैसे विवाद रक्षा खरीदों को करते हैं धीमा : धनोवा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37z7gtU
via Latest News in Hindi
0 Comments