चीन में कोरोना वायरस का खौफ, वुहान शहर किले में तब्दील, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सिटी बस आज से बंद
चीन सहित दुनिया भर में अब तक के सबसे घातक कोरोना वायरस का खौफ जारी है। चीन के जिस वुहान शहर से कोरोना वायरस फैला है, उसे किले में तब्दील कर दिया गया है। न तो शहर से किसी को बाहर आने की अनुमति है न ही किसी को शहर में जाने की। चीनी न्यूज एजेंसी पीपुल्स डेली चाइना के मुताबिक हुबेई प्रांत में की राजधानी वुहान में गुरुवार 23 जनवरी की सुबह 10 बजे से ट्रैवल बैन लागू कर दिया गया है। इसके तहत वुहान के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। साथ ही सिटी बस, सब वे, फेरी और लंबी दूरी की शटल पर भी अस्थाई रोक लगा दी गई है। from India TV: world Feed https://ift.tt/2upcf1Y
via Latest News in Hindi
0 Comments