आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत का विधान है | अत: आज मास शिवरात्रि व्रत है | आज के दिन भगवान शंकर को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाकर शिव मंत्र के जप से पूजा-अर्चना की जाती है | कहते हैं ऐसा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं का निवारण होता है | इसके अलावा आज के दिन जो भक्त मास शिवरात्रि का व्रत करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं।

from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2Gc6EPn
via Latest News in Hindi

0 Comments