हेलो हाॅलीवुड
रेड कार्पेट पर सियासी संदेश
हॉलीवुड में ग्रैमी अवॉर्ड की अहमियत कितनी है यह हर कोई जानता है। बहरहाल इस साल 62वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में। ग्रैमी का रेड कार्पेट बाकी अवॉर्ड सेरेमनी से थोड़ी अलग होती है क्योंकि इसके मंच पर सितारों की चमक के साथ सियासत भी मिली होती है। इस मंच पर सितारे राजनीतिक संदेश भी पेश करते हैं। अब जैसे 2019 के ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में जॉय विला ने ब्रिक स्टाइल के गाउन की पीछे लिखा था, बिल्ड द वॉल। ठीक इसी तरह उनके हाथ में जो पर्स था उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक स्लोगन लिखा था- मेक अमेरिका ग्रेट अगेन। साल 2020 में ग्रैमी के रेड कार्पेट पर ज्वॉय विला रेड क्लीवेज ड्रैस पर सफेद रंग में ‘ट्रंप 2020’ लिखवाकर पहुंची थीं। इस बार उन्होंने गाउन के सामने ट्रंप का नाम लिखाया था। जबकि पीछे लिखा था इम्पीचमेंट। रिकी रिबेल ने रेड गाउन पर बने थे खास कट, जिस पर लिखा था ‘इम्पीच दिस’। इससे भी बढ़कर इस अवॉर्ड सेरेमनी की सबसे चर्चित स्टोरी 2000 की है । जब जेनिफर लोपेज ने ग्रीन सिल्क वर्सेस ड्रैस पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री की थी। जे लो के इस लुक ने उस दौरान इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी।
बहरहाल ग्रैमी अवॉर्ड्स सेलेब्स के फैशन स्टेटमेंट के लिये भी कम चर्चित नहीं है। इस साल रेड कार्पेट पर कुछ हॉलीवुड सेलेब्स ने केवल अवॉर्ड ही नहीं जीते बल्कि अपने स्टाइल से दर्शकों और फैंस का दिल भी जीत लिया।
बिली इलिश
सबसे चर्चित लुक रहा बिली इलिश का। उन्होंने अपने इस लुक के साथ एक खास मैसेज कैरी किया था। ग्रीन और ब्लैक कलर के कस्ट्यूम के साथ उन्होंने चंकी स्नीकर्स, सनग्लासेज़, फेस मास्क और मैचिंग मैनीक्योर किया था। उनके मास्त को कोरोना वायरस से बचने के लिये पहनने की सलाह भी सोशल मीडिया ने दे डाली। अवॉर्ड जीतने के बाद वे फैंस का शुक्रिया करती नज़र आईं।
मेगन पोरमर
रेड सीक्विन ड्रेस पर नो वॉर इन ईरान लिखवाकर रेड कार्पेट पर चली मेगन पोर्मर। उन्होंने अपनी ड्रैस के साथ अमेरिकन और ईरानी झंडे का केप बनाकर पहना था।
दुआ लिपा
टू पीस व्हाइट स्लीक गाउन में दुआ लिपा ने रेड कार्पेट पर एंट्री की तो कैमरे के फ्लैश चमक उठे। अपने लुक को उन्होंने डायमंड नेकलेस के साथ कंपलीट किया था। इसके बाद रेड कार्पेट पर एरियाना ग्रांडे ने अपने शानदार ट्यूल बॉल ग्रे गिआम्बट्टिस्टा बॉल गाउन और मैचिंग ग्लव्स के साथथ फोटोशूट किया। एरियाना के इस लुक को सोशल मीडिया पर खूब फॉलो किया जा रहा है। लाना डेल रे का बेस्ट कॉस्ट्यूम
सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहा। सिल्वर गाउन पर बीड्स का बढ़िया काम किया गया था और ड्रैस को उस पर दिये गये फ्रिंज खूबसूरत बना रहे थे। फिर लाना की खूबसूरती तो कमाल की है ही।
कैमिला केबलो
कैमिला तो हमेशा ही फैशन सेंस के लिये सुर्खियों में रहती हैं। उनके मेकअप स्टाइल भी कम आकर्षक नहीं होते। यहां वे ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में दिखीं। ब्लैक मिनी ड्रैस, जिसे टुले ट्रेन के साथ उन्होंने कवर किया था, साथ में पहनी थी प्लेटफॉर्म हील्स। गले में हीरे का हार चमचमा रहा था।
ग्वेन स्टेफनी
ने कुछ अलग ट्राय किया। थाई हाई बूट्स के साथ ऑफ व्हाइट स्ट्रेपलेस मिनी ड्रैस और उस पर खूबसूरत सीपियों का काम, कमाल की लग रही थीं स्टेफनी।
अलेसेंड्रा एंब्रॉज़ियो
अलेसेंड्रा एंब्रॉज़ियो ने व्हाइट रोमर को ब्लैक केप के साथ कैरी किया था। केप केवल उनके हाफ पार्ट को कवर दे रहा था। सोशल मीडिया की माने तो उनका यह लुक किलर था।
The post हेलो हाॅलीवुड appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2uOC0sW
via Latest News in Hindi
0 Comments