हाईटेंशन की चपेट में आकर महिला की मौत
गुरुग्राम, 4 जनवरी (हप्र)
गांव रायपुर में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शनिवार को गांव रायपुर निवासी 26 वर्षीय जीतन पत्नी रसीद अपने पड़ोसी असलम के मकान की छत पर किसी घरेलू काम से गई थी। असलम के मकान की छत से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। जीतन जब छत से उपले लेकर चलने लगी तो उसका ध्यान उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की ओर नहीं गया। इस कारण सिर पर लोहे की परात के साथ-साथ करंट ने जीतन को अपनी ओर खींच लिया। इससे पहले वह कुछ समझ या बोल पाती तब तक बिजली के करंट ने उसे नीचे गिरा दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
The post हाईटेंशन की चपेट में आकर महिला की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QIBoMC
via Latest News in Hindi
0 Comments