नयी दिल्ली, 4 जनवरी (एजेंसी)
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के एक वरिष्ठ अधीक्षक के परिसरों पर छापेमारी के दौरान शनिवार को 12 लाख रुपये नकद और 31 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने वरिष्ठ अधीक्षक विकास मिश्रा के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने शनिवार को चार स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें तीन लखनऊ में और एक वाराणसी में है। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने 12 लाख रुपये नकद, पांच लाख रुपये के आभूषण खरीदने के बिल, 26 लाख रुपये की सावधि जमा के कागजात और 45 बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए।

The post पासपोर्ट अधिकारी के परिसरों पर सीबीआई छापे appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35sREGJ
via Latest News in Hindi

0 Comments