जकार्ता में भीषण बाढ़ के कारण नए साल का जश्न गम में तबदील हो गया। बाढ़ से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य लोग विस्थापित हुए हैं। घरेलू हवाई अड्डे को भी बंद करना पड़ा है। आतिशबाजी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगूस विबोवो ने बुधवार को कहा कि मानसून की बारिश और उफनती नदियों की वजह से करीब 90 इलाके जलमग्न हो गए। नागर विमानन के महानिदेशक पोलाना प्रमेस्ती ने कहा कि बाढ़ से जकार्ता हलीम पेरडानाकुस्माह घरेलू हवाईअड्डे का रनवे डूब गया और अधिकारियों को इसे बंद करना पड़ा।

-एजेंसी

The post इंडोनेशिया में बाढ़, 4 की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37r0Exz
via Latest News in Hindi

0 Comments