लखनऊ, 13 जनवरी (एजेंसी)
उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए अब तक 21 जिलों में 32 हजार से ज्यादा शरणार्थियों को चिह्नित किया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सीएए के लिए अधिसूचना 3 दिन पहले जारी की जा चुकी है। सभी जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने यहां शरणार्थियों के चिह्नित करने का काम करें।
उन्होंने बताया कि अब तक 75 में से 21 जिलों में 32 हजार से ज्यादा शरणार्थियों को चिह्नित किया जा चुका है। हालांकि, यह अभी पहली ही सूची है। यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है और गृह विभाग से मिली सूचना के मुताबिक अन्य जिलों से भी जल्द रिपोर्ट आएगी।
शर्मा ने बताया कि सहारनपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, रामपुर, प्रतापगढ़, पीलीभीत, लखनऊ, वाराणसी, बहराइच, लखीमपुर, रामपुर, मेरठ और आगरा जिलों में चिह्नित ये शरणार्थी अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें से सबसे ज्यादा संख्या पीलीभीत में रह रहे शरणार्थियों की है। हालांकि, सरकार ने उनकी असल संख्या जाहिर नहीं की है।

The post सीएए : यूपी में 32 हजार शरणार्थियों की पहचान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3a7dnYx
via Latest News in Hindi

0 Comments