काबुल, 1 जनवरी (एजेंसी)
तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए कई हमले किये जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद यूसुफ अयूबी के अनुसार, मंगलवार की देर रात उत्तरी कुंदुज प्रांत के दशाती आर्ची जिले में एक जांच चौकी पर हुए हमले में कम से कम 10 अफगान सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। उधर बाख प्रांत में एक जांच चौकी पर तालिबान के हमले में 9 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। जांच चौकी पर मौजूद अन्य 4 पुलिसकर्मियों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि बाख में विद्रोहियों ने कुछ समय पहले ही पुलिस रैंकों में घुसपैठ कर ली थी, और वे हमला करने का मौका तलाश रहे थे। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जवाद हजरी के अनुसार तीसरा हमला मंगलवार की रात हुआ जिसमें तालिबान ने तखर प्रांत में सुरक्षा बलों के 7 सदस्यों की हत्या कर दी। तालिबान ने हाल के दिनों में उत्तरी अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिये हैं।

The post तालिबान ने ली 26 अफगान सुरक्षाकर्मियों की जान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZGRJ8E
via Latest News in Hindi

0 Comments